फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे दहशत में रहे विशुनपुरा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छह घंटे दहशत में रहे विशुनपुरा के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। विशुनपुरा गांव में तेंदुआ पहुंचने की खबर ग्रामीणों को मिली तो लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। करीब छह घंटे तक लोग दहशत के साये में रहे। जब वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजड़े में बंद कर चली गई तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दरअसल, परसा मलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सुबह करीब पांच बजे जंगल से भटककर तेंदुआ पहुंच गया था।उस पर गांव की कुछ महिलाओं की नजर पड़ी। तेंदुए पर महिलाओं की नजर पड़ते ही वह भयभीत होकर शोर मचाती हुए भागने लगीं। उसी दौरान तेंदुआ छत के रास्ते योगेंद्र चौरसिया के घर में घुस कर उनकी चारपाई के नीचे छिप गया। उधर, गांव के अन्य लोग अपने घरों की छत पर छिप रहे थे। गांव में दहशत का माहौल हो गया। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग तेंदुए से बचने की कोशिश करने में जुटे थे। तेंदुआ एक घर से दूसरे घरों तक पहुंच रहा था तो सबकी धड़कने भी बढ़ रही थीं। वह कब कहां पहुंच जाएगा, यह सोचकर ग्रामीण घबरा गए। वन विभाग की टीम सुबह करीब आठ बजे जाल व पिंजड़े के साथ मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का डर कुछ कम हुआ। सुबह करीब 10.50 बजे वन विभाग की टीम के लोग पिंजड़ा लगा कर तेंदुए को बांस-बल्ली से हिला कर उसे पिंजड़े की तरफ ले जाने का प्रयास करने लगे। इस बीच गुर्राते हुए तेंदुआ पिंजड़े में आसानी से आ गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

------
रीना के हौसले की सभी ने की सराहना
नौतनवां। तेंदुआ अचानक वीरेंद्र मणि के घर में कूदा, जिसकी आवाज को सुनकर उनकी बहू रीना त्रिपाठी ने इधर-उधर देखा तो उनकी नजर रसोईं घर में पड़ी। वहां तेंदुआ देख दंग रह र्गइं। तेंदुआ रसोईं में घूम रहा था। रीना पहले तो तेेंदुआ को देखकर सहमीं लेकिन परिवार के सदस्यों को बचाने की हिम्मत करके उन्होंने किसी तरह से रसोई घर के दरवाजे तक पहुुंच कर उसे बंद कर दिया। रीना की हिम्मत के कारण ही वन विभाग व पुलिस को तेंदुए को पिंजड़े में बंद करने में काफी मदद मिली। रीना के साहस की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।
-------------
दहशत में नहीं जले चूल्हे
नौतनवां। विशुनपुरवा में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ आ जाने खबर से कई घरों में चूल्हे नहीं जले। कुछ लोग घर का दरवाजा बंद कर बाहर निकल गए थे। कुछ लोग बच्चों को साथ लेकर अंदर छिपे हुए थे। भोजन न बनने से बच्चे भूख से परेशान रहे। वह भी तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी परिजनों से ले रहे थे।

----------------
फोटो व वीडियो बनाने की लगी रही होड़
नौतनवां। गांव में तेंदुआ आने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पकड़ लिए जाने पर गांव के युवाओं के साथ महिलाएं भी तेंदुआ की फोटो अपने मोबाइल में कैद करने में जुटी रहीं। तेंदुआ का फोटो व वीडियो बना कर अपने परिचितों को भेजने का सिलसिला जारी रहा।
-------------------------

पानी की तलाश में आया तेंदुआ
नौतनवां। परसा मलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में जंगल से भटक कर आया तेंदुआ सबसे पहले पोखरी की तरफ गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह प्यासा होगा, इसलिए गांव की तरफ आया। हालांकि डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में पानी की कमी नहीं है। वह भटककर आ गया होगा।
विज्ञापन

----------
पिंजड़े में कैद होते ही झूम उठे वनकर्मी
नौतनवां। पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़ा में जैसे ही तेंदुआ कैद हुआ, वनकर्मी खुशी से झूम उठे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें