फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले चार कर्मचारियों का रोका वेतन
विज्ञापन

सीडीओ ने मिठौरा ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
हैंडपंप के पास गंदगी मिलने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने शुक्रवार को मिठौरा ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव, तकनीकी सहायक सचिदानंद, वीरेंद्र कुमार तथा राजू मद्धेशिया अनुपस्थित मिले। ग्राम विकास अधिकारी राम किशुन गुप्ता की सेवा पुस्तिका की जांच की गई तो उसमें 31 मार्च तक के कार्य का अंकन मिला लेकिन अर्जित अवकाश का लेखाजोखा 30 मई के बाद से अधूरा मिला। लेखा अनुभाग कक्ष के निरीक्षण के दौरान मनरेगा सेल में ज्यादा गंदगी मिली। तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया। लिपिकों के कक्ष में प्रपत्र बिखरे पड़े था। प्रपत्र उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को तैनाती वाले स्थान पर निवास करने की हिदायत दी। साथ ही जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश भी दिया। उन्होंने क्षेत्र के पचमां गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। गांव में सड़क के निकट इंडिया मार्का हैंडपंप के पास ही काफी गंदगी दिखने पर उन्होंने नराजगी जाहिर की। गांव के लोगों ने शिकायत की कि सफाई कर्मचारी गिलासी देवी नियमित रूप से कार्य नहीं करती हैं। इस पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत से पूछताछ की गई तो उन्होंने सफाई कार्य के रोस्टर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक सफाई कार्य के लिए समय निर्धारित किया गया है। सफाई कार्य में लापरवाही पर उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। गांव के लोगों ने बताया कि अक्टूबर 2018 में ही पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिला है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव व बीडीओ को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें