फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगंल से भटककर गांव पहुंचा तेंदुआ, एक व्यक्ति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगंल से भटककर गांव पहुंचा तेंदुआ, एक व्यक्ति को किया घायल
विज्ञापन

छह घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के जंगल से भटक कर तेंदुआ शुक्रवार को गनेशपुर बीट के विशुनपुरा गांव में पहुंच गया। जहां तेंदुए ने एक व्यक्ति को हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए आने की खबर मिलने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग भाग कर अपने-अपने छतों पर छिप कर जान बचाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया।
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के जंगल से भटक कर एक तेंदुआ शुक्रवार को परसा मलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में पहुंच गया। उस पर गांव की कुछ महिलाओं की नजर पड़ी तो शोर मचाते हुए भागने लगीं। शोर सुन तेंदुआ सुबह करीब पांच बजे खिड़की के रास्ते गांव के योगेंद्र चौधरी के घर में घुस गया और योगेंद्र की चारपाई के नीचे जाकर बैठ गया। लोगों का शोर सुनकर अंदर सो रहीं प्रीती (17) घर से निकल कर बाहर आ गईं। योगेंद्र चारपाई पर लगी मच्छरदानी निकाल रहे थे कि तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। उधर, लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ दिनेश चौधरी के घर में घुसने का प्रयास करने लगा लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वीरेंद्र मणि के टिन शेेड पर चढ़ गया और टूटे टिन शेड के रास्ते कमरे के अंदर चला गया। जहां से महिलाओं ने शोर मचाते हुए बाहर निकल कर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

उधर, जानकारी मिलने पर सुबह करीब आठ बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने जाल व पिंजरे की मदद से तेंदुए को पिंजडे़ में बंद कर लिया। तेंदुए के हमले में घायल योगेंद्र को परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। जहां इलाज चल रहा है।
इस संबंध में डीएफओ मनीष कुमार ने बताया कि तेंदुआ जंगल से भटक कर आ गया था। पिछले एक वर्ष में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जो तैयारी की गई है, उसी का परिणाम है कि तेंदुआ कम समय में पकड़ लिया गया। बचाव के लिए ट्रेंकुलाइजर गन, 20 डोज निषेचक इंजेक्शन, जाल, पिंजड़ा आदि की व्यवस्था की गई है। तेंदुए को निचलौल रेंज ले जाने के बाद इलाज कराकर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम जसधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव, मधलिया रेंजर जगन्नाथ प्रसाद, लक्ष्मीपुर रेंजर सरजू प्रसाद, एसडीओ घनश्याम राय, वन दरोगा दिनेश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, मोहन कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिन्हा, वीरेंद्र तिवारी, विजय बहादुर यादव, परसा मलिक के प्रभारी थानाध्यक्ष राम शरण मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें