फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक क्षेत्र के खजुरिया गांव के रहने वाले युवक की मुंबई से घर आते समय गोंडा में ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की रात मौत हो गई। परिजन शव लेने के लिए गोंडा रवाना हो गए।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया निवासी रिजवान (25) दो महीने पहले मुंबई कमाने गया था। ईद मनाने के लिए शनिवार को वह अवध एक्सप्रेस से अपने घर आ रहा था। रविवार की सुबह चलती ट्रेन में वह गोंडा के पास गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका हाथ छूट गया, जिससे वह नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आधार कार्ड से रिजवान की पहचान हुई। रिजवान की माता की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता दिव्यांग है। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें