फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 डिग्री, तेज धूप से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 40 के पास, गर्मी लोगों को कर रही परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। इन दिनों चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों की हालत पतली कर रखी है। बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग परेशान रहे। महिलाओं और युवतियों ने तेज धूप से बचाव के लिए जहां छतरी के साथ चेहरे को ढक कर बाहर निकलना मुनासिब समझा। वहीं, बड़े-बुजुर्गों और युवकों ने गमछा आदि का सहारा लेकर बाहर का रुख किया। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों के चेहरे पर दाने पड़ रहे हैं, जिससे चेहरे पर जलन महसूस हो रही है। ऊपर से दोपहर के समय बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो रही है। घरों में लगे कूलर व पंखे शोपीस बनकर रह जाते हैं।
------------
संक्रामक रोग के लक्षण
सीएमएस डॉ. आरबी. राम ने बताया कि सिर में तेज दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार के साथ उल्टी होना। उल्टी-दस्त के बाद कमजोरी महसूस होना। शरीर में कंपकंपी तेज बुखार होना। कई-कई दिन तक सिर्फ रात में बुखार आना आदि संक्रामक रोग के प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इन बातों का रखें ख्याल
डॉ. एएम. भाष्कर ने बताया कि बाजार की खुली चीजों का कतई सेवन न करें। वर्तमान में सुबह-शाम भरपूर कपड़े पहनें व शरीर ढंक कर चलें। धूल, धुआं व धूप से बचाव के लिए तौलिए का इस्तेमाल करें। बाजार की तली व खुली खाने-पीने की चीजों का प्रयोग न करें। बिना धुले व साफ-सफाई के किसी चीज का सेवन न करें। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। उबला पानी या इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें