सड़क हादसे में गल्ला व्यवसायी की मौत
शिकारपुर। भिटौली कस्बे में गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर जाईलों की टक्कर से बाइक सवार गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद जाईलो का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। उधर, मृत व्यापारी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
बुधवार को भिटौली कस्बे के रहने वाले गल्ला व्यवसायी राजू चौहान (45) बाइक से जा रहे थे। तभी भिटौली कस्बे में महराजगंज की ओर से जा रहे जाईलो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृत व्यापारी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता कमल चौहान बेटे की मौत की खबर सुनकर बार-बार गश खा रहे थे। परिजन समेत अन्य लोगों ने उनका ढांढस बंधा रहे थे। कोतवाली इंस्पेक्टर गौतम सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।