नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में शुक्रवार की सुबह कुछ कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक को उसके घर से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन इसकी सूचना डॉयल 100 पुलिस को दिया। जब तक पुलिस पहुंची तबतक युवक को लेकर जा चुके थे। अपहरण का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे है।
बताया जा रहा है कि नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी आशीष गिरी के घर सुबह 9 की संख्या में चार पहिया वाहन से आए और उसको बुलाए जब वह बाहर आए लोग जबरिया वाहन में बैठा लिए। जबतक परिजन समझ पाते तब तक लोग चले गए। परिजन तत्काल डायल 100 पुलिस को सूचना दिए मौके पर डायल 100 पुलिस भी पहुंची। अपहृत युवक के परिजन नौतनवा थाने पर गए थे लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में चर्चा बना हुआ है कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव का एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों को लेकर आशीष गिरी के घर आया और जबरिया वाहन में बैठाकर नेपाल में लेकर चला गया। इस तरह की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हलांकि सूचना मिली है कि अपहृत युवक नेपाल पुलिस के कस्टडी में है। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।