फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पंचायत सचिव संभाल रहे 97 गांवों का लेखा जोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ पंचायत सचिव संभाल रहे 97 गांवों का लेखा जोखा
विज्ञापन

किसी के पास 16 तो अन्य के पास चार-चार ग्राम पंचायतों की है जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, सौभाग्य सहित तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं वहीं नौतनवां ब्लॉक में गांवों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन का लेखा जोखा रखने वाले ग्राम पंचायत सचिवों की कमी की बात सामने आ रही है। ब्लॉक के 97 ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों का लेखा जोखा रखने का काम सिर्फ नौ ग्राम पंचायत सचिव जिम्मे है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सेक्रेटरी संजय पांडेय के पास 16 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। इसी तरह ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार के पास 14 गांव, गणेश चंद्र त्रिपाठी के पास 13, अवधेश कुमार यादव के पास 12, यदुनंदन यादव के पास 11, जगरनाथ प्रसाद के पास 11, रामकृष्ण के पास 9 गांव, पिंगला चौधरी के पास 7 व राजीव के पास कुल 4 चार गांवों की जिम्मेदारी है। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार यादव का कहना है कि विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम पंचायत सचिवों की कमी के बाद भी बेहतर ढंग से कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें