फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प

Sun, 30 Sep 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। रेलवे स्टेशन आनंदनगर पर रेल अधिकारियों, जीआरपी व आरपीएफ की तरफ से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली गई। साथ ही यात्रियों को भी स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 
विज्ञापन


  स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद ने विभाग के लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, तभी देश स्वच्छ दिखाई देगा। सरकार स्वच्छता के प्रति बेहद गंभीर है इसलिए यात्री भी अपना योगदान दें। ट्रेन व प्लेटफार्म में गंदगी न फैलाएं। जीआरपी एसओ मारकंडेय यादव ने कहा कि स्वच्छता अपना कर देश के विकास मे भागीदार बनें। सभी संकल्प लें कि न गंदगी करेंगे न करने देगें, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। आरपीएफ चौकी प्रभारी सीपी यादव ने कहा कि सफाई सभी के लिए लाभदायक है। ट्रेन व स्टेशन को साफ रखने का फायदा सभी को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें