फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना ने बांधा भाइयों को नेह का डोर

Sun, 26 Aug 2018 11:01 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले भर में रविवार को रक्षाबंधन पर्व उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई नेह का डोर बांधा। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया फिर कलाई पर राखी बांधी। अन्य दिनों की तुलना में सड़कों पर चहल पहल कुछ ज्यादा ही थी। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। जिले के सभी थानो में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। थानेदार समेत पुलिसकर्मियों ने आसपास से आई बहनों से राखी बंधवा कर उपहार दिए।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन की धूम रही। सुबह से ही रंग-बिरंगे परिधानों में बहन भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी पर बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का संकल्प लिया। व्हाट्स एप एवं फेसबुक पर रक्षाबंधन की बधाई का दौर दिन भर चलता रहा। फोटो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। चौक प्रतिनिधि के अनुसार सेखुई, पड़री कला, मधुबनी, पिपरिया, नंदाभार, चौक बाजार, झंझनपुर आदि तमाम चौराहों पर राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। थाना परिसर में थानाध्यक्ष अवधेश नारायन तिवारी समेत सभी पुलिस कर्मियों को आसपास की बहनों ने रक्षाबंधन बांध कर मंगल कामना की। कोठीभार, सिसवा, निचलौल, पुरंदरपुर, कोल्हुई, अड्डा बाजार, घुघली, सोनौली, नौतनवां, धानी, लेहड़ा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।
जिला जेल में राखी बांधने पहुंची बहनें
महराजगंज। बहनें जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची। भाइयों से नशा छोड़ने, शत्रुता का भाव त्यागने का तोहफा मांगा। जिला जिला के बाहर बड़ी संख्या में बहनें कतार में खड़ी रहीं। भीड़ की वजह से जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने में पुलिसकर्मियों की दिक्कत हुई। जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर प्रदीप, नयन कमल सिंह समेत अन्य कर्मियों को महिला बंदियों ने राखी बांधा।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों को बांधी राखी
बरगदवां। एकल विद्यालय परिवार बरगदवा, सीमा जागरण मंच एवं मुंदर प्रसाद इंटर की छात्राओें ने एसएसबी बीओपी पर जवानों को राखी बांधी। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका सविता, गुंजा, लीलावती, सीमा, पुष्पा, रेनू, माधुरी, पूनम, नीलम, संध्या, वंदना आदि ने जवानों को तिलक लगाकर मंगल कामना की। इस दौरान एसएसबी के उपनिरीक्षक दीपक गगोई, अवधेश मिश्रा, अनीश सिंह, संजय कुमार, सुनील कुमार, गिरिजेश यादव, रिंकू कुमार, अरविंद कुमार, अजीत कुमार, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें