फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया की घटना में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शनद्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया बालिका कांड के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
पूर्वांचल सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कसूरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। देवरिया बालगृह बालिका कांड के विरोध में पूर्वांचल सेना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कसूरवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही निंदनीय है।
विज्ञापन

छात्र नेता अविनाश कुमार ने कहा कि बेटियों की असुरक्षा से कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है। शासन-प्रशासन की आंख में धूल झोंककर यह कारनामा होता रहा। पूर्वांचल सेना के जिला प्रभारी विष्णु गुप्ता ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ उनका सौदा करने वाली संस्थाओं को अनुदान और संरक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि देवरिया में हुई घटना बानगी मात्र है। ऐसी घटनाएं पूरे देश में हो रही हैं। आवासीय बालिका केंद्रों की सघन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा देवरिया और मुजफ्फरपुर की घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान अरविंद गौतम, धर्मेंद्र कनौजिया, मनोज कुमार, रजनीश कुमार, विशाल गौतम, बृजेश गुप्ता, संतराज, अखिलेश यादव, सुग्रीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें