फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गई रसोइयों की बहाली को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाली गईं रसोइयों को बहाल करने की मांग की
विज्ञापन

रसोइया महासंघ ने डीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने नौकरी से हटाई गईं रसोइयों को फिर से काम पर रखने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। संगठन की तरफ से डीएम को पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने आरोप लगाया कि रसोइयों को तरह-तरह से परेशान किया जाता है। शिकायत किए जाने पर उनकी समस्याओं का समाधान भी समय पर नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी रसोइयों को भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। विद्यालयों में तैनात अधिकांश रसोइयों को अभी तक कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बिन्दू देवी ने रसोइयों का मानदेय उनके खाते में भेजे जाने की मांग की। कहा कि बीएसए द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी अभी तक मानदेय खाते में नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने रसोइयों की नियुक्ति में विधवा व परित्यक्त महिला को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की। कहा कि विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों को निकाले जाने की व्यवस्था पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस दौरान छोटेलाल भारती, सरस्वती देवी, विजय लाल एवं सुरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें