महराजगंज। रविवार को जिले में नव साक्षरों की साक्षरता परीक्षा में 641 केंद्रों पर हुई, जिसमें 34044 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं परीक्षा के पर्यवेक्षण के लिए आठ बीईओ और 12 बीआरसी सह समन्वयक एवं 102 एनपीआरसी समन्वयक लगाए गए। वहीं परीक्षा का बहिष्कार करने वाले प्रेरकों के खिलाफ बीईओ की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला समन्वयक साक्षरता अनिल शाही एवं संतोष त्रिपाठी ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्रो से रिपोर्ट संकलन के बाद बताया कि सदर ब्लॉक में 2809, लक्ष्मीपुर में 3505, बृजमनगंज में 2409, नौतनवां में 4846, पनियरां में 3156, मिठौरा में 3785, परतावल ब्लॉक में 2808, निचलौल में 3615, फरेंदा 1338, सिसवां में 2842, घुघली में 2379 और धानी ब्लॉक में 652 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिले के 54 लोक शिक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान पर्यावेक्षण दल ने जो रिपोर्ट दी उसके मुताबिक आठ प्रेरक गैरजाहिर मिले। लोक शिक्षा केंद्र कम्हरिया खुर्द बंद मिला। वहीं लोक केंद्र छपिया में प्रेरक बबिता देवी, लोक शिक्षा केंद्र छातिराम में संध्या सिंह, बैजौली में सकीना खातून, लोक शिक्षा केंद्र सिरौली, जुमई बंद मिला। परसामीर में सरीता सिंह व प्रद्युम्न चौधरी गैरहाजिर मिले। सेखुई, दरहटा, टिकर में केंद्र बंद मिला। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मसूद अख्तर अंसारी ने बताया कि गैरा हाजिर प्रेरकों से सपष्टीकरण तलब किया गया है। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संविदा समाप्ति की संस्तुति के लिए डीएम के पास पत्रावली भेजी जाएगी। वहीं जिस प्रेरक ने साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार किया हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बीईओ को निर्देश दिया गया है।