फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पालिका कार्यालय में ताला लगा किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवलपरासी के पाल्हीनकंदन गांव पालिका का चुनाव संपन्न होने के बाद सियासत तेज हो गई है। पाल्हीनकंदन गांवपालिका का कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित किए जानकी भनक लगने से नाराज गांव के लोगों विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे पहले लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय में ताला बंद कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीणों यह चेतावनी देते हुए जाम समाप्त किया कि भविष्य में कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात सामने आई तो आरपार की लड़ाई जाएगी।
विज्ञापन

नवलपरासी के पाल्हीनकंदन गांवपालिका कार्यालय केंद्रीय समिति के अनुमोदन पर कुस्मा में खोला गया है। यहीं पर अब तक सारे काम होते आ रहे हैं। आरोप है कि अपनी जमीन की कीमत बढ़ाने के चक्कर में कुछ जनप्रतिनिधि कार्यालयबेलासपुर स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि गांवपालिका सदस्यों की बुलाई गई बैठक में कार्यालय स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव पेश कर समर्थन मांगा गया। करीब 28 सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन भी किया जबकि कुछ ने इसका विरोध किया। उधर, जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई, नाराजगी जताते हुए कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में ताला लगाते हुए महेशपुर - परासी मार्ग पर जाम लगा दिया। गांवपालिका अध्यक्ष के न होने के कारण अन्य लोगों ने समझा बुझा किसी तरह से चक्काजाम समाप्त कराया। ग्रामीणों इस बात की चेतावनी के साथ ही जाम समाप्त किया कि भविष्य में कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात सामने आई तो वह इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर रामकृपाल गिरी, हरिहर चौहान, धीरेंद्र गिरी, गौरी गुप्ता, रामनाथ पटनवार, तारिन्द्र वर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें