फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राणी सती दादी के मंगलपाठ में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। राणी सती दादी के मंगलपाठ का आयोजन मंगलवार को कस्बे के एक मैरिज हॉल में हुआ। इसमें 151 मारवाड़ी समाज की सुहागिन महिलाओं ने एक ही तरह के परिधान धारण कर मां नारायणी का मंगल पाठ किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा प्रसाद भी ग्रहण किया। मंगलपाठ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राणी सती दादी का मंगलपाठ करते हुए पंडित रजत शर्मा ने बताया कि इस पाठ को पढ़ने व सुनने मात्र से ही प्राणियों का जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में महाभारत के समय अभिमन्यु चक्रव्यूह भेदने के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए । उनकी पत्नी उत्तरा ने सती होने की इच्छा जाहिर की उस समय वह गर्भवती थी।
भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को सती होने से रोकते हुए वरदान दिया कि कलयुग में तुम्हारा जन्म होगा। कलयुग के संवत 1338 कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन नारायणी जी का जन्म हुआ। बचपन में ही सभी वेदों का पाठ कर लिया। शादी के बाद उनके पति को मार दिया गया। मां नारायणी सती हुई मां के सतीत्व के कारण उनकी पूजा विश्व के कोने-कोने में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलपाठ के दौरान लक्ष्मी जोशी, विशाल बागला, कर्तव्य सरावगी, गोपाल बागला, सोनू तुलस्यान, वंदना बागला, रेखा सरावगी, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें