महराजगंज। जननी सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूताओं को भोजन के लिए 150 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके पहले 100 रुपये खर्च होते थे। धनराशि बढ़ने से भोजन की गुणवत्ता बढ़ जाएगी।
जानकारी के अनुसार, योजना के तहत जिले के 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा दी जाएगी। जहां रोजाना औसतन 10-12 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सीएचसी पर और 1-2 पीएचसी पर होता है। इस योजना के तहत, इन गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन नाश्ता, भोजन दिया जाता है। अब सुबह के नाश्ते में बंद मक्खन, दूध, अंडा या दही और फल दिया जाएगा। संवाद