फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
बरगदवां। क्षेत्र के सोनिया नाला पुल के पश्चिम नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज (14) ठूठीबारी कोतवाली निवासी चटियां के रुप में हुई है। वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गड्ढ़े में गिर गया जिससे चालक व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बरगदवां व परसा मलिक पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

साइकिल सवार सूरज (14) निवासी चटियां अपनी चचेरी बहन पूजा के साथ कहीं जा रहा था। बरगदवा थाना क्षेत्र के सोनिया नाला पुल के पास साइकिल रोकर सड़क की पटरी के किनारे लघुशंका करने चला गया। तभी नौतनवा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क के किनारे खड़े सूरज को रौंद दिया जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक जवाहिर चौहान निवासी दड़ौली थाना कोठीभार व उसी गांव निवासी शत्रुघन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बरगदवां शिव मनोहर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें