पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहरवलिया खुर्द में रविवार को सुबह में करंट के झटके से बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्राम पंचायत सोहरवलिया खुर्द निवासी हरी मद्धेशिया 65 मकान के दीवाल में लोहे की कील लगी है। इसी कील में लपेटकर तार ले जाया गया है। इसी कील से तार खिचकर कपड़ा सुखाया जाता है।
हरी मद्धेशिया रविवार को सुबह में स्नान कर कपड़े को सुखाने के लिए तार पर फैलाने गए थे। उसी समय तार में करंट उतर गया जिससे उन्हेें तेज झटका लगा और वह वह बेहोश हो गए। पारिजन इलाज कराने के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।