फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में काली पट्टी बांध कर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Tue, 09 Oct 2018 11:25 PM IST
maharajganj
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों के उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दे पर उदासीन है। गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों के साथ हो ज्यादती को लेकर केंद्र सरकार की खामोशी को जनता भी देख रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहां के लोगों को भगाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से तत्काल गुजरात सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि पनियरा के बरगदवा टोले में बवाल हुआ। उन्होंने मामले में दोनों पक्ष की बातों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई करने की मांग की। सदर विधानसभा के रानीपुर मझौवा गांव में बालू खनन से किसानों के खेत नदी में विलीन हो रहे हैं। किसान परेशान हैं। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान गोपाल शाही, विनोद तिवारी, रहमत, राकेश कुमार गुप्ता, नूर आलम, सुभाष पटेल, अजित गिरी, सत्येंद्र यादव, चंद्रभान, सर्वेश तिवारी, राकेश गुप्ता, संदीप त्रिपाठी, पन्नेलाल कुश्वाहा, अजीत गिरी, अकरम सलमानी, विनोद कुमार सिंह, दिग्विजय नाथ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें