फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत आरक्षण का समाप्त कर देना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन



जातिगत आरक्षण समाप्त हो : राजभर

- कहा, राम विलास पासवान और उदित राज जैसे लोगों को आरक्षण की क्या जरूरत
- कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को धनेवा धनेई स्थित पीडब्लूडी के डाक बगले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि जातिगत आरक्षण समाप्त होना चाहिए। राम विलास पासवान और उदित राज जैसे लोगों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि आरक्षण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उचित नहीं है। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। इसका लाभ गरीबों को मिलना चाहिए, अमीरों को आरक्षण की क्या जरूरत। मंत्री ने कहा कि जिन्हें आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए वे इससे वंचित हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को मजबूत करने में लग जाएं और आरक्षण पर पार्टी के विचार से लोगों को अवगत कराएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष कबिलास राजभर, कैलाशनाथ, संदीप, रामशरण प्रसाद, मुरली मनोहर, रमेश यादव, बजंरगी, रामकिशुन, उमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें