फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास का दो अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर चार बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 व 2017-18 में आवंटित आवास आज भी हैं अधूरे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर चार ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस भेजकर जबाब मांगा है। एक सप्ताह के अंदर 2016-17 और 2017-18 के अधूरे आवास को पूर्ण करने का निर्देश भी दिया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 व 2017-18 के लिए सभी ब्लॉकों को 14716 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष आज भी चार ब्लॉकों में 809 आवास अधूरे हैं। इसमें सबसे अधिक लक्ष्मीपुर, निचलौल, नौतनवां और बृजमनगंज में है। संबंधित बीडीओ को नोटिस भेजकर जबाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए 3561 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। इसे समय से पूरा किया जाए। जिन लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है, उनका ले आउट तैयार कराकर जल्द से जल्द आवास निमार्ण का शुरू करा दें, ताकि समय से आवास निर्माण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो अक्टूबर तक निर्माण पूर्ण करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव और आयुक्त ग्राम्य विकास नागेंद्र प्रसाद सिंह ने एनआईसी में बीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए चयनित लाभार्थियों का आवास दो अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए। सूची से अपात्रों का नाम तुंरत हटाएं। 2016-17 व 2017-18 में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास को जल्द पूर्ण कर रिपोर्ट भेजें। आवास निर्माण के साथ शौचालय का भी निर्माण कराएं। आवास निर्माण कार्य को दो अक्टूबर तक पूरा कर लें। शासन के प्रमुख योजनाओं से वंचित पात्र लाभाथियों की सूची 13 अगस्त तक पूर्ण कर सूचना दें। बीडीओ कांफ्रेंसिंग में सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग राजकरन पाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें