पशुपालकों का पशु चिकित्सालय पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। सिसवा विकास खंड के ग्राम अमडीहां स्थित पशु चिकित्सालय में चिकित्सकों के उपलब्ध न रहने से परेशान पशुपालकों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। बाद में कुछ लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए।
आरोप है कि पशु चिकित्सक अस्पताल में समय से उपलब्ध नहीं रहते हैं। इससे पशुओं के इलाज में परेशानी होती है। पशुपालक अमरनाथ खरवार, जग्गू यादव, गोलू, अच्छेलाल, उमेश, मंशा देवी इंद्रावती, प्रभावती, हरिश्चंद, राम केवल, मुन्ना चौधरी, अन्नू आदि ने आरोप लगाया कि अस्पताल पर डॉक्टर समय से मौजूद नहीं रहते हैं। यह अस्पताल अनुचर के भरोसे संचालित हो रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल तैनात डॉक्टर अवकाश पर हैं। लोगों के आरोपों की जांच की जाएगी।