फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग योजना में ढ़िलाई पर नाराज पर हुए जिले के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजस्व परिषद के सदस्य व जिले के नोडल अधिकारी डॉ. गुरुदीप सिंह ने शुक्रवार को मिठौरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास एवं बोरिंग योजना के अलावा अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किए। बोरिंग योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नाराजगी जताई। साथ ही कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। राजस्व परिषद के सदस्य करीब एक घंटा बीस मिनट तक मिठौरा ब्लॉक कार्यालय में रहे। उस दौरान कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय का मुआयना करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम में गए। जहां दवा की स्टॉक रजिस्टर की जांच की। दवा वितरण कक्ष में जाकर दवाइयों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद इमरजेंसी वार्ड में गए। जहां सिंदुरियां निवासी दो व्यक्ति मुख्तार व राजदेव भर्ती मिले। रेफ्रीजरेशन रूम में गए। वहां पर वैक्सीन एवं दवाओं के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
जेईएस वार्ड में कोई मरीज नहीं मिला। उसके बाद लेखा-प्रबंधक कक्ष में गए। उन्होंने समस्त योजनाओं में होने वाले खर्च के अलावा आय के बारे में करीब 20 मिनट तक एकाउंटेंट मोहन से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही मथनियां निवासी अयोध्या अपनी पुत्री विंध्यवासिनी की प्रसव के डेढ़ महीने हो जाने के बाद भी प्रसव का पैसा नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंच गए। अयोध्या ने एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद से इसकी शिकायत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द उनके खाते में रकम भेज दी जाएगी। सदस्य राजस्व परिषद व जिले के नोडल अधिकारी ने दो घंटे तक ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना किया। इस अवसर सीडीओ प्रेम सिंहासन सिंह, एसडीएम नौतनवा प्रेम प्रकाश, बीडीओ सुरेंद्र नारायण मिश्रा, एडीओ पंचायत नंदलाल यादव, सीओ फरेंदा, एसओ निचलौल सर्वेश कुमार, सीडीपीओ विजय प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें