फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी तोड़ तीस हजार ले उड़े उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक की डिकी तोड़कर उचक्के 30 हजार रुपये व एटीएम कार्ड निकालकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बेलवा चौधरी निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल अजीज ने बुधवार को सिसवा एटीएम से 30 हजार रुपये निकालने के बाद एटीएम कार्ड व रकम अपनी बाइक की डिकी में रख दिया। दोपहर बाद अपराह्न करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान उचक्कों ने गाड़ी की डिकी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये और एटीएम कार्ड चुरा ले गए। आरिफ जब वापस लौटे तो उनकी नजर बाइक की टूटी डिकी पर पड़ी। अंदर देखा तो रुपये व एडीएम कार्ड गायब था। इसकी सूचना उन्होंने कोठीभार पुलिस को दे दी है। एसओ मनीष सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें