फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन जमीन हथियाने के चक्कर में पट्टीदार को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रुद्रापुर गांव के करमाडाड़ी टोले पर रविवार की रात जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक शख्स पर्र इंट से प्रहार कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रुद्रापुर गांव के करमाडाड़ी टोले में रहने वाले पूर्णवासी (60) और सुरेश दोनों पट्टीदार हैं। इन दोनों के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बंटवारे के बाद इन दोनों के बीच आबादी की जमीन को लेकर अक्सर दोनों लड़ते - झगड़ते थे। बीती रात पूर्णवासी और सुरेश के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर चर्चा हो रही थी। दोनों विवाद सुलझाना चाहते थे। इंस्पेक्टर पनियरा ओपी चौहान ने बातचीत के दौरान ही सुरेश अपनी शर्तों के आधार पर विवाद सुलझाने का दबाव बनाने लगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। सुरेश ने पूर्णवासी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इस पर उसने विरोध जताया। इस बीच सुरेश ने गुस्से में आकर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे पूर्णवासी को गंभीर चोट लग गई। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पनियरा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पूर्णवासी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करमाडाड़ी टोले में आबादी की भूमि पर अपने-अपने हिस्से में पूर्णवासी और सुरेश मकान भी बनवा चुके हैं। पूर्णवासी के घर के पीछे खाली जमीन है। जिसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बीती रात भी इसी मसले को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इमामले को सुलझाने के लिए सुरेश दबाव बना रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर पनियरा ओपी चौहान ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें