फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 14 स्कूलों ने नहीं दिए दस्तावेज रद्द हो सकती है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डीआईओएस कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को डीएम कार्यालय को अमान्य स्कूलों की रिपोर्ट भेजी गई है। जांच टीम ने 25 ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया था जिनके पास मान्यता प्राइमरी की थी लेकिन वह नौं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहे थे। डीआईओएस ने स्कूलों से दस्तावेज मांगे थे। लेकिन केवल 11 स्कूल से ही दस्तावेज मिले। सूची में शामिल 14 स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। सिसवां ब्लाक से जीयूजी पब्लिक लोहेपार सिसवां, शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा, एसटीएमडी पब्लिक स्कूल सोनबरसा, डॉ. एपीजे सेंट्रल स्कूल बंदी ढाला स्कूल के नाम शामिल हैं। इसी तरह पनियरा ब्लॉक में एसआईडी एकेडमी, कूआंचाप पनियरा, निचलौल में आरपी चिल्ड्रेन एकेडमी नौवां बारी, लक्ष्मीपुर में न्यू कार्मल जेपी स्कूल समरधीरा, परमात्मा प्रसाद त्रिपाठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरधीरा, स्वामी विवेकानंद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरधीरा, बोधिसत्व प्राथमिक विद्यालय अराजी सुबाइन खालिकगढ़, आदर्श बाल विद्या मंदिर लक्ष्मीपुर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं मिठौरा के सनराइज़ दनालेज कोलई मदनपुर, सीपीएस पब्लिक स्कूल झंझनपुर व घुघली से सर्वोदय पब्लिक स्कूल भुवनी भुवना, ईएसएम किंडर गार्डेन स्कूल पुरैना, न्यू मॉर्डन चिल्ड्रेन स्कूल पुरैना खंडी चौरा का नाम शामिल है।
डीएम कार्यालय भेजी गई रिपोर्ट में जिक्र है कि इन स्कूलों की मान्यता तो कक्षा एक से पांच तक अथवा एक से आठ तक ही है लेकिन जांच के दौरान 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें