फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 स्कूल वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
14 स्कूल वाहनों का किया चालान
विज्ञापन

एआरटीओ के नेतृत्व में टीम कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में अनफिट स्कूल वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। शनिवार को जांच में 14 वाहन अनफिट मिलने पर चालान किया गया। एआरटीओ ने सभी स्कूल संचालकों को वाहनों का प्रपत्र ठीक रखने का निर्देश दिया है।
शनिवार को एआरटीओ आरसी भारतीय, एआरएम महराजगंज डिपो महेंद्र पांडेय, यातायात निरीक्षक जेपी सिंह, पीटीओ मथुरा प्रसाद, संभागीय निरीक्षक संजय ने अलग अलग स्थानों पर 95 वाहनों की जांच की। 47 निजी वाहनों के जरूरी प्रपत्रों में गड़बड़ी मिली। वहीं, 14 स्कूल वाहन अनफिट मिले। इनका चालान कर दिया गया। इसके अलावा टीम स्कूलों में पहुंचकर बसों की जांच की। चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त करने के बाद ही वाहनों का संचालन किया जाए। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल संचालकों को जान बुझकर परेशान किया जा रहा है। बीते दिनों के एक स्कूल वाहन फिटनेस कराने एआरटीओ कार्यालय जा रहा था। टीम ने रास्ते में ही चालान कर दिया। स्कूल वाहनों के प्रपत्रों की ठीक कराने के लिए समय दिया जाए।
- महेंद्रनंद जायसवाल, सचिव, एमडीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें