फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 14 प्रतिष्ठानों में 319.75 मीट्रिक टन का मौजूद है स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी व्यापारिक के प्रतिष्ठानों का कराया जा रहा भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग ने जांच कर चीनी के स्टॉक की घोषणा की
महराजगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में चीनी के स्टॉक की निगरानी को लेकर शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने विभिन्न चीनी डीलरों के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के बाद टीम ने जनपद के 14 प्रतिष्ठानों पर 319.75 मीट्रिक टन चीनी मौजूद होने की घोषणा की।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम ने बताया कि जिले के संबंधित चीनी कारोबारियों और प्रतिष्ठानों को निर्धारित पोर्टल पर अपने स्टॉक का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 22 अगस्त को पोर्टल पर 14 प्रतिष्ठानों ने कुल 319.75 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक घोषित किया था। खाद्य विपणन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर घोषित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान ऑनलाइन घोषित स्टॉक और मौके पर उपलब्ध स्टॉक समान पाया गया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित चीनी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का लगातार भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन स्टॉक घोषणा और मौके पर सत्यापन की प्रक्रिया से चीनी के वास्तविक भंडारण की स्थिति पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही बाजार में चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने में भी यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक का विवरण नियमित रूप से सही और अद्यतन दर्ज करें। स्टॉक में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम , क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और सचिव मंडी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें