फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 3.37 लाख दबाए बैठे 14 ऋणी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- खादी व ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोग मद से विभिन्न कार्यों के लिए जारी हुई थी धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खादी व ग्रामोद्योग विभाग की ओर से स्वरोजगार के लिए आयोग मद से 3.37 लाख का ऋण लेने वाले 14 ऋणियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी की गई है।
खादी व ग्रामोद्योग विभाग की ओर से तीन दशक पहले बांसबेत, रेशा उद्योग, लौहकला व अन्य कार्यों के लिए विभाग की ओर से ऋण दिया गया। आवेदकों ने ऋण ले लिया मगर उसे जमा करने में उन्होंने रुचि नहीं दिखाई, जिस वजह से उन पर बकाया चल रहा है। समय से ऋण के न जमा किए जान से लक्ष्य बढ़ता गया तथा अब तक कुल 3.37 लाख रुपये का बकाया हो गया है। ऋण को जमा करने में ऋणियों की ओर से रुचि न लेने की स्थिति को देखते हुए खादी व ग्रामोदय़ोग को नोटिस जारी करते हुए धन को अविलंब जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्वरोजगार संबंधी विभिन्न कार्यों पर 3.37 लाख का बकाया चल रहा है। सभी 14 ऋणियों को नोटिस भेजते हुए धन को जमा करने को कहा गया। कुछ ऋणियों की ओर से नोटिस न लेकर उसे लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रामचंद्र प्रसाद, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें