सोनौली। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पोखरा में शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने एक नेपाली व्यक्ति को 47 हजार भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास करीब साढ़े नौ लाख नेपाली मुद्रा भी बरामद हुए हैं।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पोखरा महानगर पालिका वार्ड 11 निवासी लामाचौर बहादुर के रूप में हुई। नेपाल प्रहरी निरीक्षक नवीन पौडेल का कहना है कि पकड़े गए व्यक्ति ने रकम के बारे में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए हैं। उससे पूछताछ जारी है। संवाद