फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वन ग्रामों में बनेंगे 14 परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दस वन ग्रामों में बनेंगे 14 परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

महराजगंज। बुनियादी सुविधाओं से वंचित वनटांगिया गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उनके बच्चों को बेहतर प्राथमिक शिक्षा देने के लिए प्रस्तावित परिषदीय विद्यालयों के निर्माण के लिए शासन स्तर से धनराशि जारी कर दी गई है। जिले के चार ब्लॉकों के दस वनग्रामों में 14 विद्यालयों के निर्माण 3.68 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
जिले के 18 वन ग्रामों में दस वन ग्राम ऐसे हैं जहां आज भी बच्चों को वैकल्पिक तौर पर शिक्षा देने की व्यवस्था है। शासन ने वन ग्रामों में भी विद्यालय की स्थापना के लिए गंभीरता दिखाते हुए इस बार वंचित सभी दस वन ग्रामों में विद्यालयों का निर्माण कराने के लिए धनराशि जारी कर दी है। धनराशि प्राप्त होने से अब न सिर्फ विद्यालयों का निर्माण शुरू हो जाएगा, बल्कि वन ग्रामों के बच्चों को भी स्थायी तौर पर विद्यालय भवन प्राप्त हो सकेगा। सर्वशिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण पर 21.95 लाख तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण पर 34.25 लाख रुपये व्यय होंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वन ग्रामों में 14 परिषदीय विद्यालयों के लिए 3.68 करोड़ की धनराशि मिली है। इससे वन ग्रामों के बच्चों के बेहतर शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वन ग्रामों में बनाए जाएंगे विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अचलगढ़, तिकोनिया, कानपुर दर्रा व बेलौहा दर्रा, परतावल ब्लॉक के दौलतपुर, सदर ब्लॉक के चेतरा तथा मिठौरा ब्लॉक के हथियहवा, कंपार्ट 24 एवं कंपार्ट 26-27 में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण होगा। इसके अलावा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अचलगढ़, सदर ब्लॉक के बीट नर्सरी व चेतरा तथा मिठौरा ब्लॉक के कंपार्ट 24 व कंपार्ट 26-27 में उच्च प्राथमिक विद्यालय बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें