फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीसीएस-प्री के बने 14 केंद्र, 6144 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा व सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। इसके लिए जनपद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 6144 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम के नेतृत्व में बैठक होगी। इसमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीसीएस-प्री परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी, जिसमें रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे है। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित है, इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम एक बजे है।
डीआईओएस ने बताया कि सभी 14 केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए सभी इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


एआई आधारित होगी निगरानी व्यवस्था
लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों की माॅनिटरिंग आयोग से रखी जाएगी और एक निगरानी केंद्र डीआईओएस कार्यालय सभागार में बनाया जा रहा। परीक्षा केंद्रों पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सुविधा वाली सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी निगरानी रखकर गड़बड़ी रोकने का इंतजाम किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि आयोग की तरफ से भेजे गए ऑब्जर्वर की मौजूदगी में सभी केंद्र परीक्षा के 24 घंटे पहले आनलाइन किए जाएंगे।
-
यहां इतने परीक्षार्थी
डीएवी नारंग, घुघली- 384
जीएसवीएस - 480
जीजीआईसी धनेवा- 480
नेहरू पीजी काॅलेज- 480
एलबीएस, फरेंदा - 384
जयपुरिया, फरेंदा- 480
शिवजपत सिंह - 480
पंचायत काॅलेज - 384
दिग्विजय नाथ चौक- 480
आंबेडकर महा. - 480
महराजगंज काॅलेज- 384
महामाया पाॅलीटेक्निक-384
पीजी काॅलेज बी ब्लॉक-480
पुरैना पाॅलीटेक्निक - 384
-
पीसीएस प्री परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी इंतजाम पूरे करा लिए गए हैं। सभी केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय सफाई के निर्देश हैं। आज डीएम की बैठक में सभी की जिम्मेदारी तय हो जाएगी।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें