फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साझेदारी का झांसा देकर 13.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में फर्जी कंपनी के नाम पर निवेश और साझेदारी का झांसा देकर 13.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेखुई बाजार के दो और एक दिघवा निवासी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने अपने घर पर एक कंपनी का कार्यालय खोलकर बड़े मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करीब 13.50 लाख रुपये ले लिए। वर्षों बीत जाने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूलधन वापस किया गया। पीड़ितों ने चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित राकेश निषाद पुत्र चंद्रिका निषाद, प्रमोद यादव पुत्र बसंत यादव तथा संतोष चौधरी पुत्र ब्रह्मा चौधरी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सेखुई गांव के एक व्यक्ति ने एक कंपनी के नाम पर अपने घर में कार्यालय संचालित किया। उसने लोगों को कंपनी में साझेदार बनाने तथा मोटा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। विश्वास में आकर तीनों ने अलग-अलग समय पर किस्तों में करीब 13.5 लाख रुपये निवेश कर दिए।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शुरुआत में उन्हें कुछ लाभ दिए गए और लगातार भरोसा दिलाया जाता रहा कि कंपनी का काम तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही निवेश का कई गुना लाभ मिलेगा। इसी विश्वास में उन्होंने अपनी वर्षों की जमा पूंजी कंपनी में लगा दी, लेकिन समय बीतने के साथ न तो कोई लाभ मिला और न ही कंपनी की गतिविधियां दिखाई दीं। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपित लगातार बहाने बनाते रहे। पीड़ितों के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक वे अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए आरोपित के घर का चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि पैसे लौटाने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष पटेल का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें