फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतनवां और सोनौली पुलिस के खिलाफ चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Truck
विज्ञापन

विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस कार्यशैली से नाराज होकर ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया और नौतनवा व सोनौली पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। ट्रक चालकों का कहना है कि दलाल के माध्यम से रूपये लेकर पुलिस कतार में खड़े अन्य ट्रकों को आगे करवा दे रही है। इस वजह से उनके ट्रक अपनी मंजिल को नहीं पहुंच सके। यही हाल रहा तो उन्हें अपनी दीवाली इसी ट्रक में सोकर बीतानी पड़ेगी।
विज्ञापन

वह यह सोच कर अपनी ट्रकों को नेपाल के लिए निकले थे कि दिवाली से पहले अपने घर वापस लौट जाएंगे। लेकिन बार्डर तक पहुंचते-पहुंचते उनके पर्व के उल्लास पर ग्रहण लग गया। ट्रकों का टोकन पास होने के वावजूद वसूली के चक्कर में नौतनवा व सोनौली पुलिस ने उनकी ट्रकों को कतार में फंसा दिया। पिछले तीन दिनों से वह कतार में हैं। उक्त बातें कुनसेरवा चौराहा पर सोमवार को सुबह करीब सात बजे एकत्र हुए दर्जनों ट्रक चालकों ने कहीं। वे वहां तैनात पुलिस कर्मियों के पास भी गए,अपनी व्यथा सुनाई । लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा व दिल्ली से मालवाहक ट्रकों को लेकर चले चालक बार्डर एरिया के पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली से आहत दिखे। ट्रक चालक सुखविंदर का कहना है कि वह भारत के कई प्रांतों की सड़कों पर ट्रक लेकर गए हैं। लेकिन यहां पुलिस रवैया ठीक नहीं है। ट्रक चालक पूरन का कहना था कि उनकी आंखों के सामने पुलिस व दलालों की मिलीभगत से कतार में सबसे पीछे लगी ट्रकों को आगे दो से तीन हजार रूपया ले कर निकाल दिया जा रहा है। ट्रक चालक रामचंद्र, इब्राहिम ,रोशन ,रामकरन ,रतीराम ,राजाराम ,भवन लाल , रामराज ,मुकेश, रामदेव शैनी ,कैलाश ,हरभजन , मनराज, गोपाल ,राम सिंह ,हरिभजन, महेंद्र, गंगाराम, हेतराम व मंजीत का कहना है कि वह सोनौली बार्डर की तरफ ट्रक लाकर फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें