फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुटवल व गोरखपुर के बीच 400 केवीए विद्युत प्रसार लाइन जल्द: घिसिङ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुटवल व गोरखपुर के बीच 400 केवीए विद्युत प्रसार लाइन जल्द
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी। नेपाल के बुटवल से भारतीय क्षेत्र गोरखपुर को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित 4 सौ केवीए क्षमता की विद्युत प्रसारण लाइन के निर्माण को लेकर नेपाली व भारतीय उच्चस्तरीय टीम की बैठक सम्पन हो गई। नेपाल पक्ष ने कहां कि नेपाल खंड के अंदर होने वाले निर्माण कार्य को नेपाल स्वयं अपने बलबूते निर्माण कराएगा। इस बात की जानकारी नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक कुलमान घिसिड़ ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नेपाल-भारत के बीच महज 132 केवीए क्षमता का विद्युत प्रसारण लाइन मुजफ्फपुर-ढल्केबर के बीच संचालित है। अब उसे और बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बावत सन 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने इस योजना पर भारत सरकार से सहमति बनाई थी। अब उसी योजना के क्रम में नेपाल के बुटवल से भारतीय क्षेत्र गोरखपुर करीब 115 किमी के बीच विद्युत प्रसारण लाइन का निर्माण कार्य कराया जाना है। जिसको लेकर नेपाल की उच्चस्तरीय टीम भारत के नई दिल्ली में हुई नेपाल-भारत विद्युत आदान-प्रदान समिति की (पीईसी) बैठक में भारतीय सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के समझदारी बैठक कर 400 केवीए के निर्माण को प्रारम्भ कराए जाने पर सहमति बनी। नेपाली पक्ष के द्वारा नेपाल खण्ड में नेपाल के द्वारा ही इस योजना पर काम करने की बात कही जबकि भारतीय पक्ष द्वारा इसका कोई खुलासा नहीं किया गया। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसपर काम शुरू करा दिया जाएगा जिससे नेपाल व भारत दोनों का हित सांझा होगा। इसका निर्माण नेपाल रोहिणी खोला में सबस्टेशन बना बुढिगंडकी से बिजली उत्पादन कर भारत को भी निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें