फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के समय वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के समय वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर होगी बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बाढ़ के समय जंगल के जीव-जंतुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सक्रिय हो गया है। इसे लेकर 14 जुलाई को चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल राष्ट्र और बाल्मीकि टाइगर रिजर्व व सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारियों की बैठक बाल्मीकी टाइगर रिजर्व के जंगल कैंप में होगी। यह जानकारी डीएफओ मनीष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ के समय में जंगल में पानी भर जाता है। पानी का तेज बहाव होने के कारण जंगली जीव एक प्रभाग से दूसरे प्रभाग में चले जाते हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को बैठक होगी। इसमें चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल राष्ट्र और बाल्मीकि टाइगर रिजर्व वनाधिकारी के साथ बैठक कर बाढ़ के समय आने वाले वन्य जीव के आदान प्रदान व सुरक्षा के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल बाढ़ के समय 14 गैंडा चितवन राष्ट्रीय उद्यान से सोहगीबरवा में आए थे। जिन्हें दोनो देश के सहयोग से पकडकर भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें