फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मन तामिला में लापरवाह ठूठीबारी कोतवाल को फटकार

विज्ञापन
Crime meeting - फोटो : Bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरपी सिंह ने विभिन्न अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सम्मन तामिला में लापरवाही बरतने वाले ठूठीबारी के कोतवाल को कड़ी फटकार लगाई और सभी थानेदारों को वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया।
एसपी ने सभी थानेदारों से कहा कि वर्ष 2017 के जो भी लंबित मामले हैं, उनकी विवेचना में तेजी लाएं। इसमें लापरवाही व लेट लतीफी ठीक नहीं है। उन्होंने सभी थानेदारों से थानावार अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के मददेनजर किए गए कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि सनसनी खेज घटना करने वाले पूर्व अपराधियों की सक्रियता पर नजर रखें, रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। महिला उत्पीड़न को लेकर भी सभी थानेदार अलर्ट रहें। महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लें, छेड़खानी आदि अपराधों में गुंडा एक्ट की कार्यवाही करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महाशिव रात्रि तथा होली के त्योहार के मददेनजर जिले में विशेष चौकसी बरती जानी चाहिए। एसएसपी आशुतोष शुक्ला, नौतनवां के सीओ गौरव त्रिपाठी, सदर के सीओ एमपी सिंह, निचलौल के सीओ रणविजय सिंह, अग्नि शमन अधिकारी ओमप्रकाश चौबे, सदर कोतवाल रामदवन मौर्य, सोनौली कोतवाल बृजेश सिंह, ठूठीबारी कोतवाल बृजनंदन, ओपी चौहान, रामपाल यादव, आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें