फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर अज्ञात व्यक्ति ने दी जान

Wed, 08 Nov 2017 06:01 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां से गोरखपुर जा रही डेमो ट्रेन के आगे बुधवार की सुबह स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास करीब पचास वर्षीय एक व्यक्ति कूद कर जान दे दी। मृतक व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 9.40 बजे पर नौतनवां रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए डाउन डेमो ट्रेन रवाना ही हुई थी कि आउटर सिग्नल के समीप एक व्यक्ति ट्रेन के इंजन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना नौतनवां रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर नौतनवां पुलिस व आपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। मृतक की कलाई में घड़ी थी और वह कुर्ता व पजामा पहने हुए था। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें