फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Wed, 08 Nov 2017 01:20 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर। पड़ौली गांव में मंगलवार पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव पड़ौली में मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे राधेश्याम (25 ) की गांव से पश्चिम ग्रामसभा के पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि राधेश्याम घर से नहाने व कपड़ा धोने की बात कहकर घर से निकला और कुछ दूर स्थित पोखरे पर गया। जहां नहाते वक्त गहराई में जाने पर पोखरे में डूब गया। परिजन तथा ग्रामीण काफी खोजबीन में लगे रहे। गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद शाम लगभग 4 बजे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राधेश्याम चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता जयराम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि उनका लड़का नहाने की बात कहकर घर से निकला और गांव से पश्चिम ग्राम सभा के पोखरे पर गया। जहां उसकी पोखरे मंे डूबने से मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें