फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर कालेज में साफ सफाई के अलावा बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। पांच दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे ने कहा कि कालेज के अंदर सभी कमरों में सफाई कराया जाए साथ ही पंखे को ठीक कराया जाए। कालेज में जो उपकरण छात्रों के व्यायाम के लिए हैं, उसे एक कमरें में व्यवस्थित किया जाए जिससे छात्र व्यायाम कर सके। उन्होंने कहा कि छात्र संघ भवन जर्जर हो गया है और बंद पड़ा है ऐसे में उसकी साफ सफाई कराया जाए तथा भवन निर्माण के लिए कराया जाए। क्लास के ओवर होने के बाद छात्रों के बैठने के किए बना कामन रूम को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि कालेज में बाहरी छात्र न आएं, इसके लिए छात्रों के परिचय पत्र की जांच की जाए। सूरज यादव ने कहा कि छात्र संघ पदाधिकारियों के बैठने के लिए एक कार्यालय बनाया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि अगर 5 दिन में इस समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। इस मौके पर दीपक गुप्ता, दीपक द्विवेदी, आलोक रंजन दूबे, राहुल कुमार, विवेक श्रीवास्तव, आकाश गौड़, अमित कुमार, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें