फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में महज तीन मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल तहसील सभागार में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 मामले दर्ज हुए। उनमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों के निपटारे के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की छह टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। इस दौरान स्वास्थ्य कैंप में 425 लोगों की जांच की गई। 11 दिव्यांगों को सर्टिफिकेट जारी किया गया।
विज्ञापन

जिले के टापू कहे जाने वाले सोहगीबरवा में बीते दिनों गैंडे के हमले से घायल पारसनाथ के बेहतर इलाज की गुहार लेकर पहुंची पूर्व प्रमुख मनदोदरी देवी को डीएम ने बेहतर इलाज को लेकर आश्वस्त किया और सीएमओ को निर्देश दिए की वह निचलौल सीएचसी पहुंच कर स्वयं उसे देखे और उसका बेहतर इलाज सुनिश्चित कराए। यही नहीं घायल के परिजनों को दो पैकेट राहत सामग्री भी देने का निर्देश तहसीलदार को दिया। डीएम ने भूमि विवादों के निपटारे को लेकर पुलिस और राजस्व विभाग को हिदायत दी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य की जानकारी ली और हर बाढ़पीड़ित परिवार तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित कैंप लगाने और गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को लेकर शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया। एसपी आरपी सिंह ने पुलिस विभाग की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीएमओ डॉ. क्षमा पांडेय, डीपीआरओ मनोज त्यागी, एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद व बीडीओ विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में 66 मामले आए। पांच को मौके पर ही निपटाया गया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने शिकायतें सुनीं।

गैर हाजिर नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण
नौतनवां। एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गैर हाजिर रहे नौ अधिकारियों से एसडीएम ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है और कार्रवाई के लिये डीएम को पत्र लिखा है। गैरहाजिर अधिकारियों में एडीओ पंचायत नौतनवां, सहायक वन संरक्षक नौतनवां, एबीएसए नौतनवां, एबीएसए लक्ष्मीपुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नौतनवां, रेशम निरीक्षक नौतनवां, सहायक अभियंता सिंचाई, क्षेत्रिय वन अधिकारी नौतनवां, होमियोपैथी चिकित्सक नौतनवां रहे। कुल 45 मामले दर्ज हुए। जिनमें मौके पर राजस्व विभाग के पांच मामलों का निपटारा किया गया। सीओ सुरेश कुमार रवि, एसडीओ बिजली राजनरायन, आबकारी निरीक्षक संदीपनाथ त्रिपाठी, सप्लाई इंस्पेक्टर अभय नरायन, मंडी सचिव अजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें