फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 मतदान अधिकारियों पर मुकदमा

Tue, 01 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय चरण में मंगलवार को तीन ब्लॉकों में मतदान होना है। इसमें पीठासीन, मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई थी। जिसमें सदर ब्लॉक में 88 कर्मचारियों की ड्यूटी है। पोलिंग पार्टियों में शामिल 15 पीठासीन अधिकारी सहित 33 महिला मतदान कर्मचारियों के नहीं आने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 सदर ब्लॉक के आरओ दीनानाथ शुक्ला ने बताया की द्वितीय चरण के मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई थी। जिसमें से 88 मतदान अधिकारी गैर हाजिर रहे।
 उनके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घुघली ब्लॉक के आरओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया की घुघली थाने में 27 प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। परतावल ब्लॉक के आरओ विकास सिंह ने बताया कि 58 मतदान अधिकारी गैर हाजिर रहे जिनके खिलाफ श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा की तृतीय व चतुर्थ चरण में जो पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी या कार्मिक चुनाव ड्यूटी में लापरवाही या गैर हाजिर मिलते है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कराया ही जायेगा साथ में विभागीय अधिकारी द्वारा भी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें