फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 1.25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी रुकसाना ने विदेश भेजने वाले एजेंट पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि देवर नजरुल्लाह को विदेश भेजने के नाम पर बरियारपुर निवासी एजेंट मोहम्मद कैफ ने फर्जी वीजा व टिकट के नाम पर 1.25 लाख रुपये हड़प लिया है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में लिखा है कि देवर नजरुल्लाह को सउदी अरब भेजने के लिए एजेंट मोहम्मद कैफ को 75 हजार रुपये उसके खाते में भेजे। एजेंट के कहने पर 50 हजार रुपये उसके घर जाकर उसकी मां सजरून निशा को नकद दिया था। पैसा देने के बाद एजेंट ने हम लोगों को परतावल कार्यालय में बुलाया और देवर का पासपोर्ट जमा कर लिया। एग्रीमेंट के हिसाब से जिस काम के लिए एजेंट को वीजा देना था वह वीजा न देकर फर्जी टिकट व वीजा दे दिया। हम लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो एजेंट इधर-उधर की बात करने लगा। एजेंट ने न तो देवर को विदेश भेजा और न ही पैसा लौटाया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें