फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 177 केंद्रों पर कल से शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 177 केंद्रों पर कल से शुरू होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

सवा लाख क्विंटल गेहूं खरीद का है लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में निर्धारित क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं खरीद के लिए जिले में 177 तौल केंद्र खोले जाएंगे। केंद्रों पर किसानों के गेहूं की तौल सुबह नौ से शाम छह बजे तक होगी। जिले में सवा लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों के गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। जिले में सवा लाख क्विंटल गेहूं खरीद लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी केंद्रों पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक गेहूं की खरीद की जाएगी। पूर्व में गेहूं खरीद के लिए जिले में 134 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन 43 क्रय केंद्र और चयनित किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में क्रय केंद्रों की संख्या 177 हो गई है। इन केंद्रों पर किसानों के गेहूं की तौल की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल बेचने के लिए किसानों को परेशान न होना पडे़, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण होना जरूरी है। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसान किसी भी जन सेवा केंद्र पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डीएम ने समर्थन मूल्य के तहत गेहूं खरीद का प्रतिदिन का डाटा फीड करने का निर्देश दिया है। सुबह नौ से शाम छह बजे तक गेहूं खरीद की आनलाइन फीडिंग होगी। उसके बाद केंद्र प्रभारी विभाग के पोर्टल पर सूचना अपडेड करेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद होने के 72 घंटे में किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। ताकि किसानों को भुगतान के लिए कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें