फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार को लेकर सरहद पर यात्री हेल्प डेस्क स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर सीमा पर यात्री हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन

दशहरा और दीवाली पर घर पहुंचने के लिए नेपाली यात्रियों की लगी रहती है भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर दशहरा व दीपावली के अवसर पर यात्रियों की होने वाली भीड़ के मद्देनजर सोनौली में नेपाल पुलिस की तरफ से हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां यात्री अपने साथ हुए दुर्व्यवहार, लूट खसोट आदि की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

भारत - नेपाल के सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे में दशहरा और दीपावली पर्व के मद्देनजर भारतीय और नेपाली यात्रियों की सुविधाओं के लिए नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को सुबह हेल्फ डेस्क खोल दिया। यहां पुलिस के साथ 11 संघ संस्थाओं के प्रतिनिधि अपना समय देंगे। हेल्प डेस्क का उद्घाटन सिद्धार्थनगर नगर पालिका के मेयर हरिप्रसाद अधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्थापित यह हेल्प डेस्क लूट खसोट, ठगी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगा। जहां पुलिस, ट्रैफिक, सशस्त्र पुलिस, यातायात विभाग, संचार, होटल व्यवसायी संघ, गांव समाज, नेपाल भारत मैत्री संघ, नेपाल भारत मैत्री समाज, आमा समूह के लोग सहयोग के लिए मौजूद रहेंगे। हेल्प डेस्क कार्यक्रम के संयोजक नेपाल बेलहिया पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। यहां एक दरोगा और दो सिपाही दीपावली तक 24 घंटे मौजूद रहेंगे। यात्री अपनी शिकायत सीधे यहां दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। भारतीय सीमा में किसी भी तरह की लूट व अन्य घटनाएं होती हैं तो पीड़ित अपनी शिकायत हेल्प डेस्क पर रखे रजिस्टर में दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान सशस्त्र प्रहरी के इंस्पेक्टर विमल निधि खनाल, इंस्पेक्टर वेद बहादुर पोखरेल, कस्टम अधीक्षक भैरहवा राजेन्द्र अर्याल सामाजिक संघ के डॉ. शांत कुमार शर्मा, श्रीचंद गुप्ता, राजू साहू, विष्णु शर्मा, रमेश गौचन, मीन बहादुर गुरूंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें