फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिया शादी का झांसा फिर चाकू के नोक पर लूटा आबरू

विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चाकू के नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की बात जब थानेदार ने नहीं सुनी तो वह सोमवार को एसपी के दरबार में पहुंची। यहां उसने पूरी घटना एसपी को बताया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला करीब एक साल पहले का है। युवक ने पहले युवती को शादी करने का झांसा दिया। वह युवती से संबंध बनाना चाहता था। लेकिन कामयाब नहीं हुआ। लंबे समय से वह मौके के इंतजार में था। युवती युवक के हरकतों से तंग आकर पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। बीते 14 अप्रैल को युवक युवती के घर उसके कमरे में घुस गया। घर में कोई नहीं था। युवती ने शोर मचाने की कोशिश लेकिन उसने उसका मुंह बंद कर दिया। चाकू के नोक पर उसने युवती से दुष्कर्म किया और किसी को कुछ न कहने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती के घर वाले आए तो उसने से पूरी घटना अपने पिता को बताया। इसके बाद श्यामदेउरवां थाने में शिकायत की गई लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इस मामले को सुनने बाद एसपी आरपी सिंह ने पूर प्रकरण की जांच कर कसूरवारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें