फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 15.77 करोड़ का व्यय बजट पारित

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज बोर्ड की बैठक में सोमवार को वर्ष 2018-19 के लिए 15.77 करोड़ रुपये व्यय का बजट पास किया गया। जबकि इसी वर्ष के लिए करीब 15 करोड़ एक लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में सदन के सदस्यों के कई अन्य मुददों पर भी विचार विमर्श किया।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने उक्त बजट को सभासदों की सर्व सम्मति से पारित किया। जबकि सर्व सम्मति से ही आय के लिए भी 15 करोड़ एक लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

राजीव नगर के सभासद सिद्धार्थ नाथ शुक्ल ने कहा कि नगर में रोस्टर के हिसाब से सभी वार्डों में सघन फागिंग कराई जाए, जिससे वार्ड के लोगों को लाभ मिले। इसी प्रकार अन्य सदस्यों ने कहा कि नगर में शौचालय निर्माण के लिए धन जारी करने में अनियमितता बरती जा रही है। बहुत से ऐसे लोगों को शौचालय का धन दिया गया है जो शौचालय का निर्माण नहीं करा रहे हैं जो सरकारी धन का दुरुपयोग है।
विज्ञापन

इस पर बोर्ड ने निर्णय लिया कि शौचालय लाभार्थियों की जांच कराई जाएगी। जिन लोगों द्वारा धन लेकर शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। उनसे धन की वसूली की जाएगी। गलत तरीके से धन भेजने वाले कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शत्रुधन, रामप्रीत, हीरमती, गामा मद्धेशिया, अनिल वर्मा, अमितेश गुप्ता, राजीव कुमार, रामबेलास यादव, मुरली मनोहर, महेंद्र, दुर्गावती पांडेय, संतोष पटेल, धर्मादेवी, चंद्रकला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें