फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में तीन छात्र रस्टिकेट

विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सात केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के छात्रों ने संस्कृत काव्य व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थीयों ने संस्कृत व्याकरण की परीक्षा दी। जिसमें नकल करते पाए जाने पर धानी से दो व परतावल से एक छात्र को रस्टिकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने संस्कृत काव्य विषय की परीक्षा दी, जिसमें कुल 854 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा के समय 482 छात्र ही उपस्थित हुए जबकि 372 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के छात्रों की संस्कृत व्याकरण की परीक्षा हुई। जिसमें 468 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा के समय 316 छात्र उपस्थित रहे। जबकि 152 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा के समय नकल करते पाए जाने पर संस्कृत महाविद्यालय धानी बाजार से दो छात्रों को रस्टिकेट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सचल दल की टीम ने प्रेम नारायण श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परतावल से एक छात्र को रस्टिकेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें