फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड काटने की परमिट न मिलने पर किसानों ने डीएम दफ्तर के सामने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्थानों से आए किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर खेत में लगे पेड़ों को काटने के लिए अनुमति दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि खेत में लगे पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग की तरफ से नहीं दिए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने के बाद किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा भी सुनाई तथा समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बलहीखोर से आए किसान अमरनाथ चौबे ने कहा कि वन विभाग बिना वजह पेड़ काटने की अनुमति नहीं दे रहा है। खेत में यह सोचकर पेड़ लगाए गए थे कि जरूरत पड़ने पर यह काम आएंगे। अब विभाग से पेड़ काटने की अनुमति मांगी जा रही है तो विभाग हीलाहवाली कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद, गुड्डू खां, कमलेश मद्धेशिया, जीतई, हमीद, श्रीराम, मजूर आलम, राजकुमार, लक्ष्मीनारायण, धीरू प्रताप सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, इन्द्रासन, टीमल गुप्ता, अनिल कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, मुहम्मद वहीद, रफील, तुफैल, ऋषिकेश, मकबूल, आजम, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश प्रजापति, रामरेखा, अनिरुद्ध प्रसाद, घनश्याम प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें