महराजगंज। बीते दिनो जिले के तीन मासूमों की मौत मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से नगर में भिक्षाटन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि एकत्र धनराशि सीएम कोष में भेजी जाएगी। मासूमों की मौत के मसले पर प्रदेश सरकार की उदासीनता सामने आ चुकी है। प्रदेश सरकार को जनता के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। मासूमों की मौत हो गई और सरकार खामोश रही। भिक्षाटन से एकत्र 421 रुपये को ड्राफ्ट बनवाकर सीएम कोष भेजा जाएगा।
सोमवार को नगर में सक्सेना के चौक पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन किया। 421 रुपये एकत्र हुए। आप कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कर एकत्र हुई धनराशि को सीएम कोष मे भेजेंगे कि प्रदेश स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो जिससे मासूमो की मौत न हो सके। जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कालेज को दौरा सीएम ने किया फिर भी खामियां उन्हे पता नहीं चली। आखिर मेडिकल कालेज में कब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मेडिकल कालेज में ब्याप्त भ्रष्टाचार कब बंद होगा। क्या प्रदेश सरकार की इसपर नजर नहीं है। आखिर कब तक मासूमों की मौत पर सरकार तामसबीन बनी रहेगी। इस दौरान सचिव केएम अग्रवाल, जयप्रकाश पटेल, राममिलन, छोटेलाल खरवार, आविद अली, सुभाष कसेरा, जगन्नाथ चौधरी, राजाराम गुप्ता, विजय कुमार, रामाज्ञा गुप्ता आदि मौजूद रहे।